MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर जिले के आईटीआई रोड स्थित गौड़ कालोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
​कालोनीवासियों का कहना है कि आईटीआई रोड पर स्थित गौड़ कालोनी में लगभग 100 मीटर की सड़क और नालियां लंबे समय से पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हैं। इसके कारण यहां रहने वाले सैकड़ों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों के टूटे होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे संक्रमण और हादसों का खतरा बना रहता है।
​स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही आसपास की सभी गलियों की सड़कों और नालियों का नवनिर्माण कराया जा चुका है, लेकिन अज्ञात कारणों से इस 100 मीटर के टुकड़े को छोड़ दिया गया। उपेक्षा का शिकार यह सड़क अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
​कालोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगाई है कि समस्या का संज्ञान लेते हुए छोड़ी गई इस 100 मीटर की सड़क और नाली का जल्द से जल्द नवनिर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *