बुढ़ाना। भारतीय जनता पार्टी मुज़फ्फरनगर के यशस्वी जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी जी का आज बुढ़ाना में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मोहित त्यागी जी एडवोकेट के कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात की।

जिला अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता भाई आशीष जैन सहित मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों और क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर भी आपसी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बड़े भैया नीरज त्यागी जी, रविकांत प्रधान जी, पंकज चौधरी जी, शिवम सैनी जी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी जी के बुढ़ाना आगमन पर उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की भावना व्यक्त की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस प्रकार क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिलना कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। इस दौरान माहौल पूरी तरह आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण रहा।

भाई आशीष जैन एवं समस्त साथियों की ओर से माननीय जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी जी का बुढ़ाना आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा समय देने और स्नेह प्रदान करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

बुढ़ाना में भाजपा जिला अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, मुलाकात और स्वागत का रहा आत्मीय माहौल।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *