Month: October 2022

जैदपुर पहुंची सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान रथ यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

बाराबंकी/यूपी:आपको बता दें जनपद बाराबंकी मैं स्थित विधान सभा जैदपुर मैं आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान रथ यात्रा पहुंची जहां पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख…

जिलाधिकारी बदायूं दीपा रंजन के आदेश अनुसार जनपद में संचालित समस्त बोर्डों के कक्षा 01 से 12 तक के विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दो दिन का अवकाश घोषित किया गया

बदायूं : जनपद में अत्यधिक बारिश,जलभराव एवं अतिवृष्टि तथा मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदया बदायूं द्वारा दिए गए आदेश अनुसार जनपद…

जनपद में अत्यधिक बारिश के कारण जिलाधिकारी महोदया के अनुपालन में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयो का 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया

बदायूं : जनपद में अत्यधिक बारिश होने के कारण विद्यालयों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसके फलस्वरूप जिलाधिकारी महोदया बदायूं दीपा रंजन के द्वारा प्रदत्त अनुमति दिनांक…

आकाशीय बिजली गिरने से खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत , दूसरा झुलसा

हरदोई……. (पाली )हरदोई जिले के पाली में रविवार सुबह खेत पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक किसान की…

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 18 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह एवं फैशन ज़ोन के उदघाटन को लेकर किया बैठक..

ब्यूरो/महराजगंज:आज 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगंज में 18 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह एवम फैशन जोन का भव्य उदघाटन करने के लिए…

रोड बनी दलदल मुकर रहे जिम्मेदार, 20 वर्षों से नहीं पड़ा खड़ंजा निकलना हुआ मुश्किल, कागजों पर ही बनती रोड जेब भरते ग्राम प्रधान, अवैध कब्जा होने से रोड बनी पगडंडी

हरदोई…….. आपको बताते चलें जिला हरदोई के ब्लॉक बिलग्राम की ग्राम पंचायत परसापुर अनमोल प्रकाश के मकान के पास से लेकर राम भजन रैदास के गेट तक लगभग 20-25 बरसों…

आईरा संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

औरैया-ऑल इंडियन रिपोर्टस एसोसिएशन/आईरा प्रेस क्लब औरैया इकाई ने पुलिस अधीक्षक चारु निगम को ज्ञापन सोंपा। जिसमें करणी सेना द्वारा विजयादशमी पर बिना परमिशन औरैया सदर में रैली निकाली गई…

यूपी :पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना(मिड डे मील) की परिवर्तन लागत बढ़ाने का आदेश जारी।यहाँ देखें जारी आदेश…

राज्य ब्यूरो/लखनऊ:प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बंटने वाले भोजन अर्थात प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निमार्ण योजना की परिवर्तन लागत ढाई साल बाद बढ़ा दी गई है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा…

बाइक चालक ने युवक को मारी टक्कर , बाइक पलटने से चालक की मौत

हरदोई……..शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा मोड़ के पास शनिवार देर शाम पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक चालक समेत दो…

बाग में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, मानसिक रूप से थी बीमार,

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली के रामपुर ह्रदय गांव में शनिवार की दोपहर छात्रा का शव आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजन ने मानसिक बीमारी…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!