बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 26 अगस्त
मोहम्मदी खीरी। 12 रबी उल अव्वल सरकारे दो आलम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत (पैदाइश) के मुबारक मौके पर आज बुधवार को कस्बा अमीर नगर के मस्जिद और मदरसों से जुलूस ए मोहम्मदी बड़ी शानों शौकत के साथ निकाला गया।

बताते चलें कि आज ही के दिन इस्लामी कैलेंडर के माहे रबी उल अव्वल की 12 तारीख को अरब के मक्का शहर में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म अब्दुल्ला और बीबी आमना के घर हुआ था। इसी दिन को इस्लाम धर्म में ईद मिलादुन्नबी के नाम से मनाया जाता है।

कस्बा अमीर नगर की नूरी जामा मस्जिद ,मदरसा जीनते मदीना , मोहम्मदपुर स्थित मदरसा रजबिया अनवारूल कुरान से ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूसे मोहम्मदी बडी अकीदत के साथ निकाला गया । नात ए मुस्तफा पढ़ते हुए जुलूस अपने पूर्व निर्धारित रास्तों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचा था। जुलूस मे जगह जगह पानी,शरबत मीठा,फल आदि की शबीले लगाई गयी, सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा जुलूस के रास्ते पर पुलिस के जवान तैनात थे जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में टेन रहे।
![]()
