एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर युसूफ की रिपोर्ट
ऑल इंडिया इतिहास उल मुस्लिमीन के जिला महासचिव रागिब खान ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर देशवासियों, उत्तर प्रदेशवासियों और सभी मुस्लिम भाइयों को दिली मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए रागिब खान ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी हमें भाईचारे, प्रेम, शांति और आपसी सौहार्द का पैगाम देता है। यह पर्व हमें इंसानियत और एक-दूसरे का सम्मान करने की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब से है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिल-जुलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं। हमें आपसी भाईचारा कायम रखते हुए देश में शांति और सद्भाव का संदेश देना चाहिए।
रागिब खान ने सभी देशवासियों से अपील की कि ईद मिलादुन्नबी के इस मुबारक अवसर पर हम सभी प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएं और मिलकर देश की तरक्की में अपना योगदान दें।
![]()
