
एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। अवगत करा दे कि।आज दिनाँक 11,09,2026, को थाना रामराज क्षेत्र देवल गंगा बैराज पर एक 38 वर्षीय बुजुर्ग जितेंद्र कुमार शर्मा, पुत्र महेंद्र कुमार शर्मा ,निवासी काकरान वाटिका के पीछे प्रगति विहार थाना कोतवाली जनपद बिजनौर काफी समय से बीमार से ग्रस्त चल रहा था बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी वजह से गंगा बैराज आकर गेट नंबर 28,में छलांग लगा दी छलांग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया। तथा रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही को सूचना देकर अवगत कराया। थाना रामराज प्रभारी अपनी पुलिस टीम देवल चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह ढिल्लों, उपनिरकक्षक दिनेश कुमार,व कास्टेबल गौरव कुमार, आदि के साथ मौके पर पहुॅचे तथा गोता खोरो की मदद से शर्च आपरेशन चलाया गया । लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल पाया घटना की जानकारी मिलते ही परिजन गंगा बैराज मौके पर पहुंचे तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश लगातार जारी रहेगी। जब तक बुजुर्ग का पता नहीं चल जाता पुलिस और गोताखोरों की टीम अभियान जारी रखेगी।
