विवेकानन्द विद्या मंदिर, जगत के संस्थापक सुशील कुमार शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं ब्लॉक जगत विवेकानन्द विद्या मंदिर, जगत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय हनुमान दल बदायूं के तहसील उपाध्यक्ष के पिता स्वर्गीय सुशील कुमार शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय सुशील कुमार शर्मा जी की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया,

जिसमें जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना स्वर्गीय शर्मा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार शर्मा जी ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है ।विवेकानन्द विद्या मंदिर की स्थापना कर उन्होंने क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का मार्ग प्रदान किया। उनके विचार, आदर्श एवं समाजसेवा की भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष एड संजीव कुमार सक्सेना, जिला मंत्री वेदरामपाल, जिला संयोजक अवनेश पाल, शेखूपुर विधानसभा के महामंत्री भगवानदास व अलापुर नगर मंत्री अरविन्द सहित पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।कंबल वितरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय सुशील कुमार शर्मा जी की स्मृति को सेवा और मानवता के रूप में जीवंत रखने का संकल्प लिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *