फतेहपुर। जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राधा-कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक के नदी में डूब जाने से हड़कंप मच गया। युवक मूर्ति विसर्जन के बाद नदी में नहाने लगा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था और उसकी तलाश जारी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरी गांव निवासी मनीष कहार पुत्र राधेश्याम कहार (लगभग 30 वर्ष) गांव के अन्य लोगों के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे ससुर खदेरी नदी नंबर-02 में राधा-कृष्ण की प्रतिमा विसर्जित करने गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद मनीष नदी में नहाने लगा। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया।युवक के डूबने की खबर फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, वहीं सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।घटना की जानकारी मिलने पर खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद्र केसरवानी, क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, सपा नेता रामतीर्थ परमहंस, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गिहार तथा उपजिलाधिकारी खागा अश्वनी पांडेय भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।नदी में डूबे युवक की तलाश जारी है। घटना के बाद बैरी गांव और परिजनों में चिंता व कोहराम का माहौल बना हुआ है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *