अखिल भारतीय गीत गायन प्रतियोगिता में गौरव चौबे प्रथम

वाराणसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रमुख अंगद प्रसाद यादव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय गीत गायन प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लंका के गौरव चौबे प्रथम, क्षेत्रीय कार्यालय के तथागत मौर्य द्वितीय तथा लक्ष्मनपुर शाखा के आशीष मिश्र तृतीय रहे।
प्रतियोगिता में तथागत मौर्य, गौरव चौबे, आशीष मिश्र, चंद्रप्रभा सहित अन्य प्रतिभागियों ने गीत प्रस्तुत किए। ऑनलाइन माध्यम से अभिषेक पटेल, नेहा त्रिपाठी और प्रांशी सिंह ने भी सहभागिता की। निर्णायक मंडल में प्रख्यात हास्य कवि प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ चकाचौंध ज्ञानपुरी सहित अन्य निर्णायक शामिल रहे।
क्षेत्रीय प्रमुख अंगद प्रसाद यादव ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीत जीवन जीने की राह सिखाता है। प्रो. चकाचौंध ज्ञानपुरी ने हास्य काव्य से लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर हिंदी में कार्य करने संबंधी पोस्टर का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, दिवाकर मित्र, विजय, विश्वेश सिंह, सुनील राय, नीरज निरंजन, शलिनी कुमारी, रश्मि सिंह और प्रतिभा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन संतोष श्रीवास्तव तथा संचालन राजभाषा प्रबंधक शुभ लक्ष्मी शर्मा ने किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *