ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद मथुरा के गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं से भरा टेम्पों पलटा
एम डी न्यूज
रिपोर्टर बनवारी सैनी
तीन महिला और दो बच्चों समेत तीन व्यक्ति घायल,एक की मौत
गोवर्धन डीग रोड पर कुत्तों की लड़ाई बनी श्रद्घालु की मौत का कारण
जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
एंकर,, शनिवार को गोवर्धन गिर्राज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलट गया इस घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए गोवर्धन के स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे मथुरा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं अस्पताल में पहुंचने से पूर्व ही श्रद्धालु की मौत हो गई।
श्रद्धालु की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
इस हंगामा को देख अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए वहीं स्थानीय पुलिस को भी बुलाना पड़ा जब जाकर मामला शांत हुआ।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया है कि वह मूल रूप से गजरौटा जनपद अमरोहा के रहने वाले हैं और ब्रज दर्शन करने के लिए लगभग तीन दर्जन लोग आए थे और सभी लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए निकले थे कि तभी टेंपो में बैठकर जाते वक्त अचानक बीच रोड पर कुत्ता आ गया और कुत्ते को बचाते वक्त टेंपो पलट गया जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए इसमें लगभग 50 वर्षीय उमेश की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य लोगों का उपचार एक स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है

