

अलावल देवरिया गोंडा। 15 सितंबर को मोतीगंज के वरिष्ठ पत्रकार की मौत के प्रकरण में आरोपी लेखपाल जिसने बिना स्वास्थ्य विभाग की जानकारी किये 10 सितंबर को गलत रिपोर्ट लगा दी थी,जिसका मृतक पत्रकार ने एक-दो दिन बाद लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने कहा था यदि उसकी मौत होती है तो इसके दोषी गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल आर के मिश्रा पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। और वीडियो जारी करने के बाद 15 सितम्बर को पत्रकार की मौत हो गई थी। जिस पर जिला अधिकारी ने सीआरओ जांच अधिकारी बना कर रिपोर्ट तलब की थी।जिसमें कानूनगो सुखराम वर्मा और लेखपाल प्रवीण चंद्र शुक्ला मौके पर जाकर जांच किया जिसमें पत्रकार की पत्नी नहीं मिली और उन्होंने गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल को क्लीन चिट दे दिया।जिसकी शिकायत जिला अधिकारी से की गई की आयुष्मान कार्ड और डॉक्टर द्वारा दिए गए ईस्टीमेट तथा पेपर मृतक के पत्नी के पास था और मृतक की पत्नी मौजूद नहीं थी रिपोर्ट की जांच करा कर कार्रवाई की जाए।जिसपर जिलाधिकारी ने कल 17 सितंबर को एसडीएम मनकापुर व सी एच सी मनकापुर के अधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। 17 सितंबर को सीएचसी अधीक्षक और मनकापुर के परगना अधिकारी मृतक सुलेमान के घर जाकर स्थलीय जांच कर जिलाअधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
