विधानसभा शिवपुर के होलापुर में स्नेह युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री संजय सिंह जी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि युवाओं ने एक नया मुकाम हासिल किया है। आज का यह कार्यक्रम हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के क्रांतिकारी और शहीदों को याद किया, जो 23 साल की उम्र में हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे। उन्होंने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत किया और अपने हाथों से अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया।

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपस्थित लोगों ने मौजूदा विधायक को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं और शिवपुर से फिर जीत दिलाएंगे।
आयुष्मान सिंह (राज), राहुल सिंहशगणेश राय जीएके सिंह, विक्की सिंह, अमित पांडेय, गौरव राय, अभिनव राय, आयुष राय, रुद्र सिंह, आयुष्मान सिंह राणा, शिवम् दीक्षित, निलेश सिंह, अमित सिंह, पीयूष, दिव्यांक सिंह, कार्तिक पटेल, जय सोनकर, पांचू राजभर समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed