सिंह कोल्ड स्टोरेज में कश्यप समाज की ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ संपन्न, विकास पुरुष विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने समाज के उत्थान और एकजुटता पर दिया जोर

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

21 सितंबर 2026

दातागंज विधानसभा क्षेत्र में कश्यप समाज के उत्थान एवं सर्वांगीण विकास हेतु ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ का भव्य आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में, क्षेत्रीय विधायक मा. राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि कश्यप समाज का राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और विकास यात्रा में ऐतिहासिक योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, शिक्षा, स्वावलंबन और संगठित प्रयासों के बल पर आज समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने समाज के युवाओं से उच्च शिक्षा और कौशल विकास अपनाकर विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उ०प्र० शासन श्री हीरालाल कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नेकपाल कश्यप एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री तेजपाल कश्यप द्वारा किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य BDC एवं कश्यप समाज के लगभग 1500 से अधिक बंधु व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed