एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव

मुजेहना, गोण्डा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, मुजेहना-गोंडा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी वितरण, रेसिपी प्रतियोगिता तथा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार, मुजेहना-गोंडा में किया गया।

इस दौरान विभाग की ओर से पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयोजकों के अनुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पोषण और बाल विकास से जुड़े विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा लाभार्थियों की सहभागिता रही।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं को साड़ी वितरण किया, उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया, इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया, कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाने के लिए चलाए जा रहे उपक्रम के तहत आन लाइन आवेदन करने वाले किसानों को मटर, चना आदि के बीज प्रदान किया तथा पोषण किट बांटा गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा, मुजेहना मंडल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा, मेहनौन मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, ए.डी.ओ ए.जी राम प्रकाश, सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने किया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *