गोला गोकर्णनाथ। थाना गोला क्षेत्र के ग्राम भुसौरिया में शुक्रवार को करीब 30 वर्षीय युवक अनुराग का शव रस्सी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार अनुराग शनिवार की देर रात करीब दो बजे अपनी ससुराल क्षेत्र भीरा के किसी गांव से भुसौरिया आया था। शनिवार को करीब 11:00AM उसका शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को काफी देर बाद दी गई।

सूचना मिलते ही गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि अनुराग अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गया है। उसकी पत्नी भीरा क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *