सहसवान में जनता की सेवा के लिए खुला नया द्वार, तहसील रोड पर जनसेवा केंद्र एवं मीडिया कार्यालय का शुभारंभ।

रिपोर्टर अवनी महेश्वरी सहसवान

सहसवान बदायूं नगरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब सरकारी कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। तहसील रोड पर *जन सेवा केंद्र एवं मीडिया कार्यालय* का शुभारंभ हो गया है, जहां जनता की हर समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे होगा।कार्यालय का उद्घाटन नगर के समस्त पत्रकार बंधुओं ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर के संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे। यह केंद्र पत्रकार *मोहम्मद तारिक* द्वारा जनता की सेवा के उद्देश्य से खोला गया है।इस केंद्र पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित सभी ऑनलाइन जन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सबसे बड़ी बात – इस केंद्र पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद प्राथमिकता पर की जाएगी।*

जनता की आवाज बनेगा मीडिया कार्यालय*मोहम्मद तारिक ने बताया कि मीडिया कार्यालय का मुख्य उद्देश्य जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। अगर किसी की कोई समस्या है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है, तो वह बेझिझक कार्यालय पर आकर अपनी बात रख सकता है। उसकी समस्या को निःशुल्क प्रमुखता से उठाया जाएगा।*पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं*उद्घाटन पर मौजूद सभी पत्रकारों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब पत्रकारिता के साथ जनसेवा जुड़ जाती है, तो जनता का भरोसा और मजबूत होता है। नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *