विशाल भंडारे और हवन के साथ वृद्धाश्रम में चल रही भागवत का समापन।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बरेली । कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा लाल फाटक स्थित वृध्दाश्रम में चल रही भागवत का आज विशाल भंडारे और हवन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर भगवताचार्य मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने कहा कि वे अगले वर्ष भी वृद्धजनों को भागवत सुनायेंगे उन्होंने समिति के लोगों को आश्वस्त किया कि वे वृद्धाश्रम में होने किसी भी धार्मिक आयोजन में आने का अवश्य प्रयास करेंगे उन्होंने सुंदर और भव्य आयोजन के लिए वृद्धाश्रम समिति और कायस्थ सेना के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

आज हवन और भंडारे में आलोक प्रधान, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, कर्नल एन के त्रिपाठी, आलोक सक्सेना, डॉ नितिन सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, आलोक वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, ईशान इशू, सुनील कुमार सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव, दीपक पांडे, डॉ सोनिया सक्सेना, सीमा प्रधान, प्रीति सक्सेना, नीरा श्रीवास्तव, हर्षित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *