एमडी न्यूज़ बहु आयामी समाचार
रिपोर्टर: वेद प्रकाश

कानपुर देहात: सरवन खेड़ा ब्लॉक ,थाना गजनेर क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर स्थित योगा पार्क की तस्वीर अब पूरी तरह बदल गई है। लंबे समय से उपेक्षा और गंदगी के कारण बदहाल पड़े योगा पार्क में बुधवार को ट्रैक्टर चलाकर सफाई व समतलीकरण का कार्य कराया गया, जिसके बाद पार्क का नजारा ही बदल गया।

बताया जा रहा है कि पार्क में जगह-जगह उगी झाड़ियों, ऊबड़-खाबड़ जमीन और गंदगी के कारण ग्रामीणों व योग करने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। सुबह योग करने आने वाले बुजुर्गों और युवाओं ने कई बार इसकी शिकायत की थी।

ग्रामीणों की मांग पर पार्क में ट्रैक्टर से जुताई, मिट्टी समतलीकरण और सफाई का कार्य शुरू कराया गया। ट्रैक्टर चलते ही पार्क की सूरत बदलने लगी। अब पार्क में हरी घास, साफ-सुथरा मैदान और टहलने के लिए बेहतर जगह तैयार हो रही है।

ग्रामीणों ने कहा – “अब फिर शुरू होगा योग”
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया, “पहले पार्क में घुसना भी मुश्किल था। अब ट्रैक्टर चलने से पार्क एकदम साफ हो गया है। अब सुबह-शाम बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं योग व टहलने आ सकेंगी।”

सेवा संकल्प की अपील:
सेवा संकल्प समाचार की ओर से ग्रामवासियों से अपील है कि पार्क को साफ-सुथरा बनाए रखें। यह हमारी धरोहर है.
इसमें शामिल रहे प्रधान प्रतिनिधि दीपक कुमार, एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव,अमर सिंह कुशवाहा, लालू ,जेडी कुशवाहा, सुनील राजपूत ,रमेश राजपूत, केयरटेकर बेबी, और ग्रामीण रहे उपस्थित।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed