एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। क्षेत्र देर रात दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित ग्राम देवल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से प्याज से लदी पिकअप गाड़ी के चालक की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात राजस्थान के जनपद खेरतल के थाना तिजारा के ग्राम खलीलपुरा निवासी अजय पुत्र गोकुल राम, पिकअप गाड़ी में प्याज लादकर मीरापुर से जनपद बिजनौर की ओर जा रहा था।

गाड़ी चालक जैसे ही दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित ग्राम देवल के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने गाड़ी में सामने के टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

