आखिर शिया, सुन्नी आपसी मसले में अली और हुसैन को मानने वाले मेरे बड़े भाई शिया आज BJP यजीद की राह पर कैसे भटक रहे ?

  1. शिया मुसलमान के द्वारा CAA/NRC का विरोध करने पर योगी की सरकार के द्वारा लखनऊ हुसैनाबाद ट्रस्ट HT को छावनी बनाकर जप्त हाईजैक कर लिया गया
  2. योगी सरकार के द्वारा शिया धार्मिक स्थल बड़े इमामबाड़े को पर्यटक स्थल घोषित किया गया और बड़े इमामबाड़े में तालाबंदी भी की गई इमामबाड़े में धार्मिक व्याख्यान पर पाबंदी लगाई गई
  3. शिया हजरात से संबंधित अधिकतर राज्य राजवाड़े को शत्रु की संपत्ति को कहते हुए जप्त किया गया एक षड्यंत्र प्लान के तहत राजा से रंक बनाने का काम किया जा रहा है  
  4. लखनऊ के शिया नवाबों ने अवध को स्वर्ग बनाने का काम किया KGMUकेजीएमयू,IT आईटी, LUलखनऊ यूनिवर्सिटी, BHU, बनाई राजा महमूदाबाद की  मृत्यु पर योगी सरकार के द्वारा  मौं मौंधरारण, शोक का एक शब्द तक नहीं
  5. लखनऊ हुसैनाबाद ट्रस्ट HT निकट इमामबाड़ा बहने वाले गंदे नाले के निकट लगे पीपल के पेड़ के पास मंदिर बनाने की अनुमति योगी सरकार द्वारा ट्रस्ट पर दबाव बनने की गई
  6. योगी सरकार में शिया धार्मिक त्योहार ताजदारी पर प्रतिबंध ताजिया बनाने बेचने पर मातम मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया
  7. शिया वक्फ बोर्ड की जमीन को जप्त करके सुन्नी वक्फ बोर्ड में में मिलाकर एक षड्यंत्र व प्लान के तहत बोर्ड की जमीन जप्त करने की तैयारी की जा रही
  8. BJP के द्वारा अयोध्या बाबरी मस्जिद विवाद में शियाओं के दावे को खारिज कर सुन्नियों को मस्जिद बनाने की अनुमति देकर शिया सुन्नी तनाव को बढ़ाया गया
  9. योगीराज में शिया हजरत के लोग जो चिकन करी, दरदोजी, मीट मांस के व्यापार से जीविका चला रहे थे GST जीएसटी लगाकर बुलडोजर चलाकर तबाह कर दिया
  10. CAA/NRC एनआरसी का विरोध करने वाली शिया मुस्लिम महिलाओं का मानसिक, शारीरिक, अपमान करते हुए युवाओं का सरे आम लखनऊ के चौराहों पर बैनर, होर्डिंग लगाकर संपत्ति जपती की गई
  11. BJP योगी सरकार के द्वारा शियाओं के नवाबों का अपमान वाजिद अली शाह के नाम का चिड़ियाघर कुकरेल में किसी और नाम से शिफ्ट किया जा रहा
  12. BJP राज संरक्षण में जम्मू एंड कश्मीर में बीजेपी के गवर्नर होते हुए भी आईइस AS के द्वारा लाखों की संख्या में शिया मुसलमान को सरे आम मारा जा रहा है
  13. BJP योगी के द्वारा लखनऊ में शियाओं के बूचड़ खानों पर प्रतिबंध, शिया हलाल मांस मछली व्यापार पर प्रतिबंध, शिया मुस्लिम बच्चों के हिजाब पर प्रतिबंध सिया के द्वारा CAA/NRC का विरोध करने पर संपत्ति की जपती की गई
  14. योगी सरकार के द्वारा लखनऊ के नवाबों की 180 साल पुरानी परंपरा पे दखलबाजी व बदलाव किए गए जिसमें ट्रस्ट की तरफ से दिए जाने वाले तबरुख, नवाबों की ईदी, बकरीद के बकरे पर प्रतिबंध लगाया गया
  15. BJP सरकार में भारत में 10 करोड़ से अधिक शिया, उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ शिया, लखनऊ में 10 लाख तक शिया होने के बावजूद भी आज तक संसद में एक भी लोकसभा या विधानसभा की सीट नहीं दी गई
  16. शियावों की 100% वोट लेने वाली भाजपा सरकार व पिछले 30 वर्षों से BJP लखनऊ सांसद आज 2024 में एक भी शिया को मंत्री तक नहीं होने दिया
  17. BJP के षड्यंत्र व प्लान के तहत शिया हजरत के चर्चित चेहरे युवाओं के के उत्थान व राजनीति को समाप्त किया जा रहा है वसीम रिजवी, मोहसिन राजा, कल्बे सिबटैन नूरी इसके उदाहरण है

अंत में शिया हजरत शिया के धर्मगुरु से बहुआयामी दल का प्रश्न जब BJP योगी सरकार खुले आम यह कहती है कि यह लड़ाई 80 वर्सेस 20 की है तो क्या वह शिया खुद 20% का हिस्सा नहीं ?

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!