आप नेता काज़ी इमरान लतीफ की अगुवाई में कोल्ड स्टोरेज बढ़नी का किया घेराव

सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर : जिले में किसानो के खाद और बीज की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं ने पूर्वांचल प्रान्तीय अध्यक्ष काज़ी इमरान लतीफ की अगुवाई में गुरुवार को बढ़नी तहसील डुमरियागंज के कोल्ड स्टोरेज का घेराव किया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खाद सेन्टर कोल्ड स्टोरेज खुलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गयें। मौके पर क्षेत्र के किसान और आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहें। किसानों का बयान है कि पिछले तीन सालों से कोल्ड स्टोरेज बन्द है, हमलोगों को परेशानी हो रही है। वहीं आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रान्तीय अध्यक्ष इमरान लतीफ ने कहा कि केन्द्र बन्द होने की वजह से लगभग 10 हजार किसान प्रभावित हो रहे है। मांगे नहीं पूरी हुई तो तहसील व कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बढ़नी कोल्ड स्टोरेज का मामला है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *