रिपोर्ट आकाश मिश्रा बहुआयामी समाचार
मितौली खीरी
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
आपको बताते चले कि मितौली खीरी के ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसके साथ ही वीडियो को संबोधित ज्ञापन एपीओ मनरेगा को सौंपा।
विदित हो कि मितौली ब्लाक में ग्राम रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मत से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद ही ब्लॉक मुख्यालय के शहीद स्तंभ स्थल पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सन्डिलवा मृतक आश्रित की पम्मी देवी करीब 3 माह पहले 25 सितंबर को रोजगार सेवक की नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उसे पर कोई भी विचार नहीं किया गया है।
ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि विकासखंड में मनरेगा के पक्के कार्यों को करने के लिए बाहर ही लोग सक्रिय हैं। जिस मनरेगा योजना एवं ग्राम रोजगार सेवकों पर बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही विकासखंड की छवि भी धूमिल हो रही है। आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री मनोज वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, अखिलेश गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

