सरधना/मेरठ। थाना क्षेत्र के नानू-रतौली मार्ग पर गन्ने लदे ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ माह के बच्चे सहित मां की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कासमपुर निवासी भूपेंद्र रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर पत्नी दीपा व आठ माह के बेटे हिमांश को साथ लेकर ससुराल रतौली गांव जा रहे थे। जैसे ही वह रतौली से करीब एक किलोमीटर पहले नानू मार्ग पर पहुंचे। तभी सामने से आए गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
ट्रक के अगले हिस्से में फंसी बाइक
टक्कर लगते ही बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। जबकि 28 वर्षीय दीपा व उसकी गोद में बैठा आठ माह का हिमांश ट्रक के टायर के नीचे आकर कुचल गए। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भूपेंद्र टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जबकि मां-बेटे की मौत की जानकारी लगते ही स्वजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।ग्रामीणों ने आरोपित चालक को गिरफ्तार करने व पीड़ित स्वजन को आर्थिक मदद दिलाने की मांग कर शव मार्ग पर रखकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों व स्वजन को समझाने के प्रयास में जुटी हुई थी।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed