शाहजहांपुर। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी एडवोकेट के निर्देश पर,देश भर में राष्ट्रीय एकता हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के लिए लगातार काम किया जा रहा है, मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए जानी जाने वाली सूफ़ी विचारधारा के साथ देश भर में काम कर रहे, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के संगठन विस्तार हेतु लगातार आयोजन किए जा रहे हैं,इसी क्रम में शाहजहांपुर जनपद में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष सूफ़ी शाकिर अली के आवास पर संगठन विस्तार हेतु समीक्षा बैठक, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफी कमरुल हसन कादरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई लोगों को संगठन के कार्यों की अहम जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफी कमरुल हसन कादरी ने कहा कि,हमारा मुल्क हिंदुस्तान सदियों से सूफ़ी परंपरा वाला देश है,जहां हजरत गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की तालीम पर चलते हुए,सूफियों ने मोहब्बत के पैगाम दिए हैं, उन्होंने कहा कि जिस तरह धर्म को चलाने के लिए धार्मिक ग्रंथ होते हैं उसी तरह देश को चलाने के लिए जो ग्रंथ है उसे संविधान कहते हैं,और हमारे देश का संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है, उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों ने हमेशा संविधान पर भरोसा जताया है,और आगे भी संविधान के अनुसार ही हमें आगे बढ़ना है, उन्होंने कहा कि आज बहुत जरूरी है कि मुस्लिम समाज बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए और इसके लिए अगर घर का गूंधा हुआ आटा भी बेचना पड़े तो गुरेज नहीं करना चाहिए,इस मौके पर सूफी शाकिर अली को रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र जारी किया गया,बैठक में, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर मोहम्मद मोहसिन अली, मोहम्मद शरीफ जिला प्रभारी शाहजहांपुर, सलमान सुल्तानी, जिला अध्यक्ष बरेली सूफिया हुसैन कादरी, जिला गोंडा अध्यक्ष सूफी इरफान रजा कादरी, जिला बहराइच अध्यक्ष सूफी मुस्लिम रजा कादरी, सूफी जहांगीर अली वार्ड अध्यक्ष ककरा मोहल्ला शाहजहांपुर, मोहम्मद उमर साहब, मोहम्मद साबिर साहब, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद शकील वारसी, जलालुद्दीन वारसी साहब, बासी अली, राशिद अली सिमरिया शाहजहांपुर,सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *