थाना भोपा पुलिस द्वारा क्लीनिक पर उपचार के लिए आयी युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी भोपा के नेतृत्व में आज थाना भोपा पुलिस को पीडिता द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया। कि वह अपने छोटे भाई के साथ कस्बा मोरना स्थित एक क्लीनिक पर उपचार के लिए गयी थी। जहां क्लीनिक पर मौजूद डाक्टर वीरपाल सहरावत द्वारा केबिन में बुलाकर उसके साथ चैकअप के बहाने अश्लील हरकरतें की गयी। व गलत कार्य करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त वीरपाल सहरावत को हिरासत में लेकर पूछताछ के करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed