गर्भवती बहु को मायके वालों द्वारा जबरदस्ती ले जाने का लगाया आरोप

  • पीड़ित सास ने उपजिलाधिकारी से परिवार की सुरक्षा के साथ बहु के सकुशल वापसी करवाने की किया मांग।

सरताज आलम
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के गर्भवती युवती को उसके मायके पक्ष द्वारा जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि नगर पंचायत बढ़नी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र 24 बर्षीय राजकुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाली बालिग युवती प्रियंका पुत्री केके पाण्डेय से आपसी सहमति एवं हिन्दू रीति-रिवाज के तहत विवाह किया था। इस विवाह का विधिवत पंजीकरण उप निबन्धक कार्यालय में 31 मार्च 2025 को कराया गया था। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे और युवती लगभग पांच माह की गर्भवती है। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि 2 जुलाई 2025 को सुबह करीब 10 बजे पुत्री के पिता केके पाण्डेय, उनकी पत्नी, ओम प्रकाश, कौशल तथा दो अज्ञात महिलाएं जबरन उनके घर में घुस आयें और उनकी बहू प्रियंका को उठा ले गयें। इस घटना की सूचना स्थानीय ढेबरूआ थाने पर देने के बावजूद अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने आशंका जताई है कि युवती व उनके पुत्र राजकुमार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि पुत्री के पिता केके पाण्डेय, उसकी पत्नी, उसके भाई व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायें तथा उनकी बहू को सकुशल घर वापस लाया जायें। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने घटना से सम्बन्धित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी से जारी गर्भावस्था सम्बन्धी दस्तावेज व विवाह प्रमाण पत्र की प्रति भी संलग्न करते हुए मामले की गम्भीरता से जांचकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।