पलिया कला खीरी।अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास शारदा नदी द्वारा हो रहे कटान स्थल पर पहुंचे खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा रिपोर्ट – परवेज आलम जनपद लखीमपुर के तहसील पलिया में अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास शारदा नदी द्वारा हो रहे कटान स्थल पर पहुंचे खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा कटान पर कार सेवा कर रहे हैं लोगों से बातचीत करते हुए सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि शारदा नदी में हुए चैनेलाइजेशन कार्य योजना विफल रही। अगर चैनेलाइजेशन का कार्य सही तरीके से हो गया होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। चैनेलाइजेशन कार्य योजना की निपक्ष जांच होना चाहिए। एक तरफ सरकार कहती है कि खनन नहीं होना चाहिए वहीं दूसरी तरफ शारदा नदी में पिछले कई वर्षों से बहुत जोरों पर खनन हुआ जिसका खामियाजा पलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हर साल आने वाली बाढ़ के लिए सरकार के पास कोई स्थाई योजना नहीं है। बाढ़ की समस्या को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। पलिया क्षेत्र में जब भी कोई आपदा आई है तो बाबा गुरनाम सिंह महंगापुर वाले क्षेत्र की जनता के साथ खड़े नजर आए हैं। पलिया क्षेत्र की जनता उनके सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहेगी। आज भी जो रेलवे लाइन पर कटान रोकने का कार्य चल रहा है हुआ भी बाबा जी की अपील पर चल रहा है। अगर यह कार्य प्रशासन के ऊपर छोड़ दिया जाता तो अब तक रेलवे लाइन कितनी कट गई होती इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी प्रीतेंद्र सिंह कक्कू सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा जिला उपाध्यक्ष रोहित वर्मा गुरप्रीत सिंह नन्नर अमरजीत सिंह सोढ़ी तरसेम सिंह सतनाम सिंह भाटी अशोक गुप्ता सुरेश वर्मा मोहन शर्मा तेजिंदर सिंह कुलवंत सिंह देवेंद्र सिंह निक्कू आदि मौजूद रहे

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed