रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
दातागंज बदायूं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 3 व 4 जुलाई को सम्पूर्ण प्रदेश में जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में समस्त स्थानीय विधायक एवं सांसद महोदगण को शासन द्वारा जारी आदेशों के क्रम में किए जा रहे विद्यालय युग्मन एवं समायोजन की व्यवस्था से उत्पन्न होने वाले वर्तमान एवं भावी दूरगामी नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए उक्त प्रक्रिया को वापस लेने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया जाना प्रस्तावित था।
इसी क्रम में आज दिनाँक 04 जुलाई 2025 को जनपद बदायूँ में आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री संजीव शर्मा जी के मार्गदर्शन में, आदरणीय जिला मंत्री श्री उदयवीर सिंह जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय तहसील प्रभारी श्री अनुराग यादव जी के कुशल संचालन में एवं विकास क्षेत्र दातागंज, म्याऊं एवं समरेर के ब्लॉक पदाधिकारीगण के कुशल प्रबंधन में तीनों विकास क्षेत्रों से उपस्थित हुए सम्मानित शिक्षक साथीगण, ग्राम प्रधानगण, भोजन माताएं एवं अभिभावकगण आदि के भारी जनसमूह के साथ विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया के कार्यालय पर पहुँचकर शासन द्वारा विद्यालय युग्मन एवं समायोजन हेतु जारी प्रक्रिया के समस्त वर्तमान एवं भावी दूरगामी नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए उपर्युक्त विषयक ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया द्वारा प्रश्नगत प्रकरण पर हमारे द्वारा प्रस्तुत किए गए विचारों को पूर्ण गम्भीरता के साथ सुना गया एवं प्रस्तुत ज्ञापन को अविलंब माननीय मुख्यमंत्री जी को अग्रसारित कराने एवं शिक्षक–संघ की बात को सक्षम स्तर पर रखने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्री उदयवीर सिंह, तहसील प्रभारी श्री अनुराग यादव सहित विकास क्षेत्र दातागंज ,म्याऊं एवं समरेर के ब्लॉक पदाधिकारीगण, सम्मानित अध्यापकगण,मुहम्मद अशरफ,उज्जैन खान,राजेंद्र शर्मा,पुष्पेंद्र यादव ,राहत मुहम्मद,शफीउद्दीन,मनोज तोमर, अक्षय गुप्ता,प्रभात कुमार, व ,ग्रामप्रधान, भोजन माताएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।










