मुजफ्फरनगर।राष्ट्रीय महिला एकता संगठन और राष्ट्रीय किन्नर संघ ने अनंगपुर गांव के समर्थन में एकजुटता दिखाई है। रिया किन्नर, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला एकता संगठन, और संगीता किन्नर, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किन्नर संघ, ने अपने संगठनों की ओर से अनंगपुर गांव को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन 13 जुलाई की मीटिंग में शामिल होंगे।

और हरियाणा सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट से अपील करेंगे कि अनंगपुर गांव के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए। इसकी पुरानी पहलुओं की जांच की जाए। और तब फैसला लिया जाए। उन्होंने कहा कि अनंगपुर गांव 1300 साल से बसा है। और इसका इतिहास बहुत पुराना है। यह गांव राजा अनंगपाल की राजधानी था। और यहां की पुरानी विरासत को बचाने के लिए। वे संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गांव के मकानों को तोड़ा गया। तो यहां के निवासियों का क्या होगा। वे इस गांव को बचाने के लिए। अपनी जान तक देने को तैयार हैं। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन और राष्ट्रीय किन्नर संघ अनंगपुर गांव के निवासियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस मुद्दे पर आवाज उठाएंगे और न्याय की मांग करेंगे।

एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *