सलमान मलिक

हल्दौर ।

थाना क्षेत्र के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में एक मज़दूर के घर चोर नशीली गैस सुंघाकर करीब 24 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। परिजनों को जागने पर चोरी का पता चला और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी मजदूर विनीत कुमार अपनी पत्नी सविता व अन्य परिजनों के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। बीती रात चोर मेन गेट का दरवाजा नहीं होने से वह घर में जा घुसे। चोरों ने घर में सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर कमरे में रखी सेफ अलमारी, संदूक आदि के ताले तोड़कर करीब 24 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चुरा लिए। जब सुबह घटना की जानकारी परिजनों के जागने पर पता चला। सविता देवी की नशे के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने पर घटना की गंभीरता और बढ़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।