जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले सदर विधायक और एमएलसी जितेंद्र सेंगरजिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीमहोबा।-बुंदेलखंड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार शाम महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के उपरांत अतिरिक्त समय में संपन्न हुई।मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में हाल ही में हुई अत्यधिक वर्षा से किसानों को हुए भारी नुकसान की जानकारी दी और त्वरित राहत राशि आवंटन की मांग रखी। उन्होंने महोबा जिले में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख मार्गों के निर्माण, चंद्रावल नदी पर पुल निर्माण, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खरेला-मुस्करा के मध्य कट निर्माण, महोबा में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना सहित कई प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।इसके अलावा ऐतिहासिक स्थलों जैसे मंगलगढ़ किला, सेनापति महल, सूर्य मंदिर (रहेलिया) के विकास तथा झलकारी बाई से परमानंद चौराहा तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। साथ ही मुस्करा, जैतपुर एवं पनवाड़ी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को निर्देश दिए कि चरखारी स्थित ऐतिहासिक मंगलगढ़ किला के संरक्षण और विकास की शीघ्र कार्य योजना बनाई जाए। साथ ही रहेलिया के सूर्य मंदिर और कुलपहाड़ के सेनापति महल के कायाकल्प के लिए भी निर्देश जारी किए। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान और नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात को संबंधित विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए।इस मुलाकात को लेकर क्षेत्रीय जनता में सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं कि महोबा और बुंदेलखंड के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को अब गति मिलेगी।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *