संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी
सीतापुर— विकास खण्ड कसमण्डा क्षेत्र की साधन सहकारी समिति भिठौली पर यूरिया खाद का स्टाक उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं किया जा रहा था।मंगलवार को किसानों की सूचना पर भिठौली समिति पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला संगठन मंत्री अनिकेत सिंह ने जिले के ए आर कोआपरेटिव नवीन चन्द शुक्ल से वार्ता करके किसानो को यूरिया खाद वितरण करवाये जाने की मांग की।
ए आर कोआपरेटिव द्वारा खाद वितरण करवाये जाने का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। लेकिन घंटो इन्तजार करने के बावजूद खाद वितरण का कार्य नही शुरू हुआ तो किसानो के हित के लिए जिला संगठन मंत्री अनिकेत सिंह वहीं पर किसानों के साथ समिति प्रांगण मे धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटा धरना-प्रदर्शन चलने के बाद पहुंचे समिति के सचिव दिलीप अवस्थी ने विगत कई दिन पूर्व जिन किसानो ने यूरिया खाद के लिए आधार कार्ड जमा किया था। उन किसानो को यूरिया खाद का वितरण किया। समिति पर मौजूद शेष किसानो के आधार कार्ड जमा कराकर कल सुबह खाद वितरण करने का अश्वासन दिया।
