हरगांव सीतापुर— पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा वांछित अपराधियों एवं न्यायालय में प्रचलित वाद से संबंधित वारंटियो की शीघ्र गिरफ्तारी/आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये उक्त निर्देशों के अनुपालन में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में हरगांव की पुलिस टीम ने न्यायालय में प्रचलित वाद/थाने पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित कुल चार वांछित/वारण्टी को निम्न विवरण के अनुसार गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेश वांछित अपराधियों एवं न्यायालय में प्रचलित वाद से संबंधित वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के क्रम में
थाना हरगांव पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 61/ 2002/255/2000 में वारण्टी रामरक्षपाल पुत्र कन्हैयालाल निवासी ग्राम छौछिया थाना हरगांव,मु.अ.सं.278/03 में वारण्टी राम मिलन पुत्र सधारीलाल निवासी ग्राम कटियारा थाना हरगांव,मु.अ.सं.115/ 12 में वारण्टी राज कुमार पुत्र पाले निवासी ग्राम मुद्रासन थाना हरगांव,मु.अ.सं. 62/ 2000 में वारण्टी विजय पासी पुत्र बालकराम निवासी ग्राम छौछिया थाना हरगांव को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *