जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सप्ताह के अंदर सफ़ेद पल्सर बाईक सवार युवकों ने दूसरी बार ई रिक्सा सवार महिलाओ से पर्स लूट की घटनाओ को अंजाम देकर जहा मसौली पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है वही ई रिक्सा पर सफर करने वाली महिलाओं मे सफ़ेद पल्सर का ख़ौफ़ बना हुआ है।
बताते चले कि गत 4 सितंबर को सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कूड़ी मे तैनात प्रधानाध्यापिका सायरा खातून ब्लॉक संसाधन केन्द्र बड़ागांव मे चल रहे प्रशिक्षण के बाद ई रिक्सा से शहर की ओर लौट रही थीं। तभी करसण्डा नहर के निकट सफ़ेद पल्सर बाइक सवार युवकों ने झपटा मार कर शिक्षिका पर्स छीन कर फरार हो गये शिक्षिका के पर्स मे आईफोन मोबाईल सहित 5 हजार नकदी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड मौजूद थे। पीड़िता की आनलाईन शिकायत पर ईएफाईआर दर्ज हो चुकी है।
पुलिस घटना के खुलासे तक पहुंचती कि गुरुवार की देर शाम सफ़ेद पल्सर सवार युवकों ने लखनऊ के थाना सहादतगंज के करीमगंज निवासी हीना फातिमा पत्नी मो0 दानिश जो ई रिक्सा से बाराबंकी की ओर जा रही थी पर्स छीन कर फरार हो गये महिला के बैग मे 6 सौ रुपये की नगदी , ओपो मोबाइल, आधार कार्ड आदि मौजूद था। एक सप्ताह के अंदर पल्सर बाईक सवारो ने व्यस्तम हाइवे पर दिन दहाड़े दूसरी घटना को अंजाम देकर जहां पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है वही ई रिक्सा पर सफर करने वाली महिलाओ मे सफ़ेद पल्सर का खौफ बना हुआ है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *