
कर अधिवक्ता संघ चंदौली के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार एवं उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया।
वाराणसी आज कर अधिवक्ता संघ चंदौली के द्वारा टूरिस्ट बंगलो सारनाथ में एक दिवसीय सेमिनार एवं दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया l चंदौली कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय कांत मिश्रा एवं महामंत्री उमेश सिंह द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम दो सत्र में सम्पन्न हुआ प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे के बाद दी उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी का बैठक एवं आगे के क्रियाकलापों की चर्चा की गई एवं रूपरेखा तैयार किया जाएगा तथा द्वितीय सत्र में जीएसटी के परिवर्तन एवं अध्ययन पर सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली और कानपुर से अनेक जीएसटी विशेषज्ञ संतोष गुप्त अधिवक्ता एवं अधिवक्ता ऋषिराज कपूर एवं राज्य कर के विभाग एडिशनल कमिश्नर मिथिलेश शुक्ला एवं वक्ता एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 हरिलाल प्रजापति अपने विचार प्रस्तुत किया करेंगे जिसके मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ने जीएसटी पर अपनी बात रखी प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने अधिवक्तओ को प्रदेश में अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए महामंत्री से देवेन्द्र कुमार शर्मा ने जीएसटी में अधिवक्ताओं की भूमिका सुनिश्चित की जाए चंदौली कर अधिवक्ता संघ चंदौली के अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन एडवोकेटअमित कुमार राय ने किया स्वागत भाषण गंगेश पांडेय ने किया चंदौली कर अधिवक्ता संघ चंदौली के संरक्ष नागेश्वर सिंह महादेव ने प्रांतीय संघ के लिए आए समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया वरिष्ठ अधिवक्ता वी एन राय प्रदेश संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है कार्यक्रम में धन्यवाद बाद महामंत्री उमेश सिंह ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लाल रत्नाकर सिंह, जय किशन गुप्ता, अभिषेक दुबे, धर्मेंद्र यादव, सोमनाथ गुप्ता, रोहित सेठ,संजय पांडेय, विनोद पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव,चंद्रेश सिंह, ओ.पी .शुक्ला ,अजय सिंह, अवनीकांत पांडेय,अमरेश पांडेय, राजकुमार पांडेय , संजय गौतम, उपस्थित रहे ।
