MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख : रोहित जैन, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
दिनांक : 04 अक्टूबर 2025, शनिवार

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल विकासखंड के ग्राम मंगनंपुर में पिछले तीन साल से सड़क तालाब बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पिछले वर्ष यहां भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में पंचायत आयोजित हुई थी। उस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक न तो सड़क बनी और न ही निकासी की व्यवस्था हुई।

गंभीर स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते चार दिन पहले गांव के तरसपाल पुत्र नवल सिंह का निधन हो गया, लेकिन उनके घर के सामने तालाब जैसी सड़क होने के कारण आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित रहा।

भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार और ग्रामवासियों ने निर्णय लिया है कि जब गांव में आने-जाने का रास्ता ही नहीं है, तो शोकसभा तरसपाल जी की चरथावल ब्लॉक परगना में आयोजित की जाएगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *