रिपोर्टर: जय प्रकाश सिंह | एम.डी. न्यूज़, अलीगढ़

फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां शशि नामक महिला ने अपने ही पति की जान लेने की साजिश रच डाली।
जानकारी के अनुसार, शशि ने ऑनलाइन महज 150 रुपये में जहर मंगवाया और पहले दिन खाने में मिलाकर अपने पति को दे दिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की तत्परता से इलाज होने पर वह बच गया।
लेकिन शशि ने हार नहीं मानी — अगले ही दिन उसने फिर से खिचड़ी में जहर मिलाकर पति को खिलाया। इस बार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसे सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया।
करीब डेढ़ महीने बाद, युवक की मां को बहू के व्यवहार पर शक हुआ। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, और जांच में शशि के कमरे से जहर की पुड़िया बरामद हुई। साथ ही, व्हाट्सएप चैट्स से यह भी खुलासा हुआ कि शशि का अपने पड़ोसी से प्रेम संबंध था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शशि और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है —
जब इश्क हद से गुजर जाए, तो क्या वह मोहब्बत रहती है या एक खतरनाक जुनून बन जाती है…?
