सूरज गुप्ता
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी अलीगढ़वा ने भारत-नेपाल सीमा पर 500 पैकेट नेपाली सिगरेट जब्त किया। यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 549 के पास की गई। नाका दल (पिकेट टीम) सीमा स्तम्भ संख्या 549 के समीप तैनात था। उन्होंने एक व्यक्ति को नेपाल से भारत की ओर पैदल आते देखा, जिसके पास कुछ सामान था। सन्देह होने पर जैसे ही दल उस व्यक्ति की ओर बढ़ा, वह अपना सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया। नाका दल ने मौके पर जाकर देखा तो वहां 500 पैकेट ‘सहारा’ ब्राण्ड की नेपाली सिगरेट बरामद हुई। जब्त की गई सिगरेट को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क इकाई ककरहवा को सौंप दिया गया है। 43वीं वाहिनी एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय है। इसके परिणाम स्वरूप एसएसबी द्वारा सीमा पर अवैध तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाएं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव और उनके उत्पादों को लगातार जब्त किया जा रहा है और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed