रिपोर्ट – दीपक राठौर, एम डी न्यूज़, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी।
सी.जी.एन.पी.जी. कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ में आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन / साइबर सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व के महत्व पर बल दिया।

मुख्य अतिथि सुश्री अपूर्वा शर्मा, निरीक्षक कोतवाली गोला ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1073, 1098, 1076, 112, 108, 101, 102, 181, 1930 की जानकारी दी तथा बताया कि किन परिस्थितियों में इनका प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।

महाविद्यालय की प्राध्यापिका डा. रीमा छाबड़ा ने गुड टच/बैड टच की अवधारणा स्पष्ट की और इससे संबंधित अपने अनुभव साझा किए।
डा. शेषमणि विश्वकर्मा ने महिलाओं के स्वावलंबन पर चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
डा. आदर्श पटेल, कार्यक्रम अधिकारी, ने महिला उद्यमियों — गजल अलघ, फाल्गुनी नायर, किरण मजूमदार और कल्पना सरोज — की प्रेरक सफलता कहानियाँ बताईं।
कार्यक्रम का समापन डा. अमित कुमार यादव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, जिसमें उन्होंने आजीविका सखी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महिला आरक्षी हिमानी शर्मा एवं कंचन त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक — डा. प्रमोद कुमार, डा. प्रशांत सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. शैलेन्द्र, डा. अनिल कुमार यादव, डा. विवेक कुमार, डा. अशोक कुमार, डा. देवानंद, डा. योगेश कनौजिया — उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed