जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा रिपोर्ट

जौनपुर: सिरकोनी राजेपुर में जज सिंह अन्ना का चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन, जौनपुर के जिलाधिकारी (DM) के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। जिलाधिकारी ने बीते 4 नवंबर को स्वयं राजेपुर मंदिर और त्रिमुहानी घाट का दौरा कर मेला परिसर का जायजा लिया और अन्ना की मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी का दौरा और आश्वासन
जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहा कि वह योगी सरकार के आदेशानुसार जनता की सभी मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “मैं आपकी मांगे शासन को भेज रहा हूं। यह कार्य निश्चित रूप से होगा।” इस सकारात्मक आश्वासन के बाद ही अन्ना ने अपना अनशन तोड़ा।

अनशन की प्रमुख माँगें:
अन्ना की प्रमुख मांगों में ये शामिल हैं:
१. पीपा पुल: राजेपुर रामेश्वर से विजयीपुर घाट तक पीपा पुल का निर्माण।
२. सीसी रोड: राजेपुर मंदिर से गोमती घाट तक 300 मीटर सीसी रोड।
३. कटान रोकथाम: रामेश्वरम मंदिर को सई नदी के कटान से बचाने के लिए पत्थर और सीढ़ियों का निर्माण।
४. सुरक्षा: राजेपुर घाट पर पुलिस चौकी की स्थापना।
अन्ना ने चेतावनी दी है कि यदि माँगें पूरी नहीं होती हैं, तो वह दोबारा आमरण अनशन शुरू करेंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *