MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
रिपोर्टिंग इंचार्ज फतेहपुर
रवि रावत जनपद (बाराबंकी)

बाराबंकी। फतेहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर स्थित कल्याणी नदी पुल पर सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गन्ने से भरी एक ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गई। उसी समय जुगगौर से बारात लौट रही एक इको वैन पुल से गुजर रही थी, जो पलटी हुई ट्राली से सीधे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में बैठे यात्री चीख पड़े और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बिशनपुर चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और इको वैन में सवार तीन घायलों को एंबुलेंस द्वारा CHC छपरा भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।
हादसे के बाद ट्राली और क्षतिग्रस्त वैन पुल पर फंस जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने तत्काल JCB बुलाकर दोनों वाहनों को किनारे कराया और यातायात दोबारा शुरू करवाया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घेरा — “रोशनी नहीं, हादसे बढ़ रहे हैं”
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस पुल पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं। रात के समय सड़क स्पष्ट दिखाई न देने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों की मांग है कि पुल और उसके आसपास स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएँ, ताकि हादसों में कमी आ सके।
4 नवंबर को भी इसी पुल पर हुआ था भीषण हादसा
गौरतलब है कि इसी पुल पर 4 नवंबर की रात ट्रक और अर्टिगा कार की जोरदार भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे की दहशत अभी भी लोगों के दिलों में ताज़ा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि कल्याणी नदी पुल पर तुरंत रोशनी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।