जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को मसौली ब्लाक के ग्राम सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में अपना अपना डोंगल खंड विकास अधिकारी मसौली को सौंपा और कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्राम सचिवों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिवों का कई ग्राम पंचायत में तैनाती होती है। जिससे आनलाइन हाजिरी दर्ज करना संभव नहीं है।
बताते चले कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित मूल विभागीय दायित्व के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों कराने के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी पहली दिसम्बर से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं । प्रांतीय कार्यकारिणी की 14 दिसंबर को हुई जूम मीटिंग में लिए गए फैसले के अनुसार सोमवार को ग्राम पंचायत में लागू ई ग्राम स्वराज के जटिल गेटवे सिस्टम की भुगतान प्रणाली के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने अपने डोंगल खण्ड विकास अधिकारी मसौली को सौंप दिया है।
इस मौक़े पर महेश कुमार, अजय कुमार वर्मा, प्रताप नरायण, शौम्या सिंह, वंदना पाल, कमल किशोर, संजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सरोज, अलमास रिज़वी, सुधाकर सिंह, राम प्रकाश वर्मा उत्तम कुमार बीना मौर्य, अखिलेश्वर सिंह चौहान, कमलेश कुमार यादव मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *