प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर में चुनाव व सदस्यता अभियान को लेकर 7 जनवरी को होगी अहम बैठक।


प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने सभी जिला, मंडल व तहसील इकाइयों को बैठक की सूचना व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के निर्देश दिए


सिद्धार्थनगर।
प्रेस क्लब जनपद
सिद्धार्थनगर में चुनाव प्रक्रिया एवं सदस्यता अभियान को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन 07 जनवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। यह बैठक प्रेस क्लब परिसर में आयोजित होगी, जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की सहभागिता भी संभावित है।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में जिला कमेटी के कार्यों एवं कार्यकाल की समीक्षा, सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श तथा सदस्यता शुल्क जमा न करने वाले सदस्यों को विलोपन सूची में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पूर्व में जारी विलोपन सूची को समाप्त करने पर भी निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब की सदस्यता हेतु ₹250 सदस्यता शुल्क एवं ₹10 फार्म शुल्क निर्धारित किया गया है। सदस्य बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में प्रेस आईडी अथवा पीआरओ पत्र की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
जिला स्तरीय चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्यों के लिए न्यूनतम 02 वर्ष की सक्रिय सदस्यता, 21 वर्ष की आयु, स्नातक अथवा समकक्ष शैक्षिक योग्यता एवं पत्रकारिता में कम से कम 02 वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने जिला, मंडल एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक से संबंधित सूचना प्रेस क्लब के सभी सदस्यों तक व्यापक स्तर पर प्रसारित की जाए तथा अधिक से अधिक संख्या में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।