रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे NH-27 पर गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अवधेश सिंह ढाबा के ठीक सामने हुए इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है। हादसे का कारण सड़क पार कर रहा बालू से लदा ट्रक बताया जा रहा है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क क्रॉस कर रहे बालू से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बताया गया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मौके से मौजूद सोहावल तहसीलदार ने अपनी सरकारी गाड़ी से रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना पर पहुँचे भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बालू से लदा ट्रक मौके से फरार बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। कार चला रहे चालक का नाम अजय सिंह बताया गया है, जिसने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक के साथ तहसीलदार की गाड़ी में बैठकर अस्पताल पहुँचा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कट वाले मार्ग पर बालू घाट संचालित होने के कारण रात्रि में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। बालू से लदे ट्रक अवधेश सिंह ढाबा के सामने कट से सड़क पार करते समय बीच डिवाइडर पर ही रुक जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।

घायल युवक की पहचान सुशील कुमार (30 वर्ष) पुत्र तेज राम, निवासी ग्राम गोकुला, थाना रामसनेहीघाट, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। वह वर्तमान समय में अपनी ससुराल ग्राम मुजफ्फरपुर, कोतवाली रुदौली, जिला अयोध्या में रह रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।