हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बेहतर कार्यप्रणाली, सुदृढ़ गुणवत्ता प्रबंधन और जनसेवा के उच्च मानकों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। रेलवे स्टेशन हरदोई स्थित थाना जीआरपी को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के उपरांत आईएसओ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण महोदय द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी हरदोई पंकज कुमार भाष्कर को प्रदान किया गया। इस दौरान जीआरपी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी राजेश मोदक डी. राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक जीआरपी सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी जीआरपी द्वितीय लखनऊ हृषिकेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त थाना जीआरपी हरदोई से कांस्टेबल अंकित कुमार और महिला कांस्टेबल शिखा यादव की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।