Oplus_131072

,MD News बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढ़ाना | जागरूकता अभियान मुजफ्फरनगर।उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव के निर्देशन में राजकीय मुजफ्फरनगरमहाविद्यालय शाहपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस अवसर पर पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *