रिपोर्ट आलोक मालपाणी एमडी न्यूज

बदायूं/उत्तर प्रदेश : आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश देना था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा ओवरस्पीडिंग व लापरवाही से वाहन न चलाने की शपथ ली। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने सड़क सुरक्षा को जीवन सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं अनुशासित रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ. ज्योति विश्नोई ने सड़क सुरक्षा के प्रमुख बिंदुओं, जैसे निर्धारित गति सीमा, पैदल पार पथ का प्रयोग, मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम ‘सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा’ की प्रासंगिकता समझाते हुए युवाओं को जनजागरुकता फैलाने पर जोर दिया। सड़क सुरक्षा शपथ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और अंत में सभी ने मिलकर सुरक्षित यातायात के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ हुकुम सिंह, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ पीके शर्मा,राशेदा खातून,डॉ सारिका शर्मा, शिखा मिश्रा, सोनल राठौड़, अनम, लायबा,अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रूबी, हिना, कैलाश बघेल, सौरभ, विधि तोमर, निशा, आशी, ओमेंद्र, सक्षम, ऋषभ गौतम, पुष्पेन्द्र, अरविंद, पवन यादव, हर्षित यादव, अनूप, दीपक आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।