हरदोई जनपद में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। दबंगों द्वारा पीड़ित की भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को पुलिस व राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया।जानकारी के अनुसार दबंगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया था। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें कब्जा अवैध पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को गिरवा दिया।यह मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मार्ग स्थित खरगपुर गांव का है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पंकज राजपूत पत्रकार हरदोई

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *