कोटेदार मोहर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, शोकसभा में किया गया मौन धारण

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं कुंवर गांव नगर के वार्ड संख्या एक निवासी एवं सरकारी उचित दर विक्रेता (कोटेदार) मोहर सिंह का 2 जनवरी को निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत बुधवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए सेठ छदंबी लाल विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय प्रबंधक लकी गुप्ता द्वारा स्वर्गीय मोहर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पति प्रवेंद्र रावत, पुत्तूलाल गुप्ता, सुखपाल मौर्य, शिवकुमार मौर्य, शिवांशु गुप्ता, अमित गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, सुरेंद्र मास्टर, अमन रस्तोगी, गुड्डू रस्तोगी, सत्यम शर्मा सहित अन्य लोग एंव पत्रकार वंधु उपस्थित रहे।सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय मोहर सिंह के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed