सदर विधायक ने बादल व फरीदपुर चकोलर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं,कुंवरगांव सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के बादल व फरीदपुर चकोलर गांव में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।बादल गांव में 9 लाख रुपये की लागत से 600 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। यह सड़क बादाम सिंह के मकान से अजय पाल के मकान तक बनाई गई है। लोकार्पण के दौरान ग्राम प्रधान वीरेश यादव, सत्यपाल सिंह, अभिलाख सिंह, श्याम सिंह, अवनेश यादव व प्रेम सिंह मौजूद रहे। वहीं फरीदपुर चकोलर गांव में 36 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल, 24 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन तथा 29 लाख 15 हजार रुपये की लागत से सद्भावना बारात घर का निर्माण कराया गया है। इन कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश पाल, राजपाल वर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, श्रीपाल व डॉ. राजेंद्र पाल मौजूद रहे। इस दौरान विधायक के साथ सुधीर श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *